MIND - COMMUNICATIVE (RUBRIC)

MIND - COMMUNICATIVE

1. अपने अंदर जो Information है, दूसरों तक पहुंचा देना। Expression से, शब्दों से, Gesture से चीजों को बता देता है।

2. मरीज - "डॉक्टर साहब मैं आपको सब बातें विस्तार से बता देता हूं।" (10 साल पहले से सब बात बताता है।)

3. जो उसके पास Information है, पूरी तरह बताने की कोशिश करता है। Ex.

मरीज - डॉक्टर साहब इसमें टपकता या डंक मारता है। (हाथ से दिखाते हुए) (अपने भाव को Expression से Show करता है।)

मरीज - डॉक्टर साहब आप हाथ यहां पर रख के देखिए तो आपको पता चल जाएगा।

4. जो जो मरीज के पास Information है, सब देता है। मरीज पुराने दवा के पर्ची या दवा का स्ट्रीप लेकर आते हैं कि यह डॉक्टर ने पहले दवाई लिखा था। यहां पर दवा करवाया था।

डॉक्टर - आप यह सब क्यों लाए हो?

मरीज - आपको मालूम तो चले क्या क्या दवा करवाया था।

5. मरीज - डॉक्टर साहब देखिए ऐसे खांसी आती है, “अहा.. अहा..” (खासकर आपको दिखाएगा।)

6. मरीज का मकसद होता है जो भी Information है आप तक पहुंचा देना। ऐसे मरीज ज्यादातर कब से शुरुआत हुई और क्या क्या किया। सब आपको बता देता है। उसके पास उस बीमारी से संबंधित जितनी भी जानकारी है, वह आपको कहेगा। ऊंठ बैठकर, कभी दर्द ज्यादा होता है, वह पोजीशन पर खड़े होकर या बैठकर बताएगा। अपनी बीमारी को विस्तार से बताएंगे।

7. मुंह, हाथ या Expression, उठ बैठकर करके सब बताएं। डॉक्टर साहब ऐसा लगता है जैसे कोई सुई चुभ रहा है।

8. मेरी Breast बहुत छोटी है, बच्चियों की तरह। (उदाहरण देकर बताना भी Communication का Way है।

Expression से बताना, अपनी हाइट हाथ से बताना।

9. बिना कहे सब कुछ बताता है।

10. डॉक्टर - आपको क्या तकलीफ होता है?

मरीज - (दर्द की पीड़ा चेहरे पर और हाथ से दिखा कर बताता है) बहुत दर्द हो रहा है!

डॉक्टर - आप अपने तकलीफ के बारे में इतना क्यों बता रहे हैं?

 मरीज - डॉक्टर से, वकील से कभी कुछ छुपाना नहीं चाहिए।

Communicative जब एक बार बोले तब।

DD Demonstrative - जब डॉक्टर को लगे कि यह तो बार-बार बता रहा है, बहुत बता रहा है और डॉक्टर को बोलना पड़े कि बस भाई मैं अब समझ गया!

11. जब मरीज दर्द की बात कहें और साथ में उसके चेहरे का Expression भी दर्द दिखाएं तो। Ex.

डॉक्टर - परेशानी क्या हो रही है?

मरीज - इसमें खुजली, बाद में जलन होती है, आप देखिए यह कहां कहां है। (मरीज ने अपनी तकलीफ वाली सभी जगह को बताइ) बहुत भयंकर जलन होती है। (चेहरे पर दर्द की अनुभूति दिखी।)

No comments:

Featured Post

Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

ads
Powered by Blogger.