Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 2

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 2 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के पार्ट 2 में हम पहले कई ऐसे रुब्रिक्स को देखेंगे जिन्हें मरीजों में आमतौर से देखा जाता है। इससे आपको इस उपचारपद्धति के बारे में अधिक समझने में मदद मिलेगी और आपको यह भी पता चलेगा कि हिंदी में इसका ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है।

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi -2

    MIND - FEAR - unknown; of the

    (ars. aur. brom. calc. carc. lach. lyc. med. morg. sacch. stram. tarent. tub.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • उस चीज से डर जो अनजान है। पहली बार हुआ है। ऐसा कभी नहीं हुआ और उससे डर है।


    MIND - FEAR - waking, on

    (Agn. aids. alum-p. alum-sil. alum. am-c. arn. aster. Bell. bism. Borx. Bry. bufo Cact. Calc. Caps. carb-an. carb-v. Cham. cina cocc. con. cupr. dioxi. hep. hyos. ign. irid-met. iris kali-br. kali-c. Lac-c. lach. lepi. lept. Lyc. lyss. mag-s. Med. nat-c. Nat-m. nat-p. nat-sil. nit-ac. Nux-v. ph-ac. Puls. rat. Sil. Spong. Stram. Sulph. suprar. ter. TUB. xan. zinc-p. zinc.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    डॉक्टर - आज क्यों इलाज के लिए सोचा?
    मरीज - पति बार-बार कहते हैं कि इलाज करवा लो नहीं तो बाद में दिक्कत हो सकती है। (जब मरीज के पति ने बोला कि इलाज करवा लो नहीं तो बाद में दिक्कत आ सकती है तब से वह इलाज के लिए सोची।)


    MIND - FEAR - wind, of

    (ars. Cham. cupr. Dys. gard-j. glycyr-g. lac-c. lyc. nat-m. nat-p. Oscilloc. psor. puls. Rhod. SIL. Tarent. thuj.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    उदाहरण
    एक बच्चा बोला - मैं रात को बेड पर सूसू कर देता हूं। अगर यह बात मम्मी ने किसी बच्चे को बता दी तो पूरे क्लास में फैल जाएगी।


    MIND - FEAR - work; of - daily, of

    (calc-f. nux-v.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. मरीज - मेरे घुटने में दर्द होता है तो रोज का काम या नियमित काम भी नहीं कर पाता हूं।

    2. मरीज को डर होता है कि नियमित की जो क्रिया है वह कैसे कर पाएगा।
    मरीज - अगर इस तरह से तकलीफ रहा तो मैं रोज का नियमित काम भी कैसे कर पाऊंगा!

    Daily Work - रोज का नियमित काम जो करना ही है।


    MIND - FEIGNING - sick; to be

    (aethyl. arg-n. bell. ign. lach. lyc. mosch. op. plb. Puls. sabad. sep. sil. syph. Tarent. verat.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. अभी दर्द नहीं हो रहा है पर बताते समय ऐसा चेहरा करके बताएगा कि हमें लगेगा कि अभी भी बहुत दर्द हो रहा है। (लेकिन अभी दर्द नहीं हो रहा है।)

    2. मरीज - डॉक्टर साहब (चेहरे पर दर्द का Feeling) पक जाता है तो बहुत दर्द होता है।

    3. दर्द को Show करें या दर्द की गंभीरता को Show करें। ताकि आप ध्यान दे या आप समझे कि कितना दर्द होता है। यह कोई एहसास करवाएं तो Feigning Sick.

    4. कोई मरीज चेहरे पर हाव-भाव बनाकर बोलेगा कि बहुत दर्द हो रहा है। दर्द होगा पर दर्द का दिखावा ज्यादा करेगा।

    5. Feign मे कभी झूठ मुठ का भी बच्चे बोलते हैं कि पेट में दर्द हो रहा है। स्कूल जाने के डर से।
    बहुत सारे बच्चे स्कूल जाने के समय बोलते हैं कि मम्मी पेट में दुख रहा है‌। स्कूल जाने का समय जब खत्म हो जाता है तो सब भूलकर खेलने लगते हैं।

    6. इसमें दर्द तो रहता है लेकिन दर्द की गंभीरता उतना नहीं रहता है जितना मरीज Show कर रहा है।

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi -2

    MIND - FLATTERING

    (arn. carb-v. LYC. nux-v. petr. plat. puls. sil. staph. sulph.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. चापलूसी किया जाता है। Flattering में आपके मुंह पर कुछ, दूसरे के मुंह पर कुछ। एलोपैथी के पास एलोपैथिक की, होम्योपैथिक के पास होम्योपैथिक की।

    2. चापलूसी। झूठी प्रशंसा।
    मरीज - डॉक्टर साहब मैंने सुना है, आप ने हजारों कैंसर के मरीज ठीक किए हैं। (जबकि हमने इतना नहीं किया है।)

    3. मरीज - मेरे सोसाइटी में आपने 10 कैंसर के मरीज ठीक किए हैं, तो मैं भी सोचा कि आप से ठीक हो जाऊंगा। (जबकि हमने इतना नहीं किया है।)

    4. बच्चा (मरीज) मां से काम निकालने के लिए बोलेगा, “अरे मम्मी, तुम कितनी अच्छी मम्मी हो।”

    5. Flattering - चापलूसी करना। आपको लगेगा कि रियल में तो मुझ में ऐसा गुण नहीं है।
    मरीज - डॉक्टर साहब मैं जानता हूं। आपने हजारों कैंसर के मरीज ठीक किए हैं। मेरा तो थोड़ा कैंसर जैसा है‌। मैंने आपके बारे में बहुत सुना है।

    6. इसमें मरीज आपको Flat करेगा और रास्ता बनाकर आगे निकल जाएगा।
    उदाहरण-
    मरीज को आपने बोला कि इतने पैसे में नहीं हो पाएगा।
    मरीज - डॉक्टर साहब आपके नाम तो बहुत सुने हैं मैंने। सुना है आप लोगों को फ्री में भी दवा दे देते हैं। अपने पॉकेट से भी पैसा निकाल कर दे देते हैं।

    6. Flattering - में मरीज आपके बारे में थोड़ा बढ़ा चढ़ाकर बोलता है।

    7. मक्खन मारना। उतना प्रशंसा करना जितना वह रियली में नहीं है। आप को खुश करना। उतना आप खुश हो जाए कि आप फ्लैट हो जाए और उस पर आसानी से अपना काम निकाल कर मरीज चला जाए।

    8. Flattering में मरीज आपकी तारीफ करेगा अपना मतलब निकालने के लिए।

    MIND - INCITING others में आपकी तारीफ करेगा कि आप कुछ करें।


    MIND - FLATTERED - desire to be - gives everything, when flattered

    (lyc. puls. sulph.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Flatter - चपटा कर देना या सीधा कर देना।

    मां ने बताया जब इससे कुछ काम करवाना होता है तो हमें उसे अच्छा अच्छा कहना पड़ता है। “तुम बहुत अच्छी बेटी हो। तुम Good Girl हो।” (मतलब झूठी चापलूसी करना या खुशामद करना। मतलब बढ़ा चढ़ाकर किसी को अच्छा कहना, भले ही वह उतना अच्छा नहीं हो।) “तू अच्छा बेटा है। Good Boy है।” तो बच्चे को अपनी झूठी प्रशंसा सुनकर के उनको बहुत अच्छा लगता है। उसके बाद आप जो भी मांगोगे वह दे देगा या जो भी कहेंगे वह कर देगा। उसको खुश करके आप उससे कुछ भी मांगोगे तो वह दे देगा।


    MIND - FOPPISH

    (chin. lach. nux-v. phos. Plat. verat.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज की मां - इसको सजने सवरने का बहुत इच्छा रहती है।


    MIND - FOREBODINGS

    (con. aesc. agn. am-c. aml-ns. apis arg-n. ars. Calc. carb-v. Carc. Caust. chin. elaps gels. graph. kali-c. lach. lyc. maias-l. med. melal-alt. naja nat-m. phos. plb. Psor. sep. sil. spig. still. stram. verat.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. मरीज को निश्चित बीमारी होने का डर लगता है कि मुझे यह बीमारी हो ही जाएगी। मुझे भविष्य में बड़ी बीमारी होगी। मुझे परेशानी आएगी।

    2. मरीज पहले से ही सोचने लगता है कि मैं वहां जाऊंगा तो मुझे यह तकलीफ हो जाएगा।

    MIND - FORGETFUL (271)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - मैं कोई भी बात बहुत जल्दी भूल जाता हूं।


    निष्कर्ष

    हम निरंतर बढ़ते वैद्यकीय शोध और विकास के साथ होम्योपैथी की प्राचीन और सुगम चिकित्सा विधि में आगे बढ़ रहे हैं। इस नई सीरीज Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi -2 के माध्यम से, हमने आपको मरीजों के आम संस्करण के होम्योपैथिक रुब्रिक्स को हिंदी में पेश करने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह सीरीज आपको इस प्राचीन चिकित्सा की गहराईयों तक पहुंचाकर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

    होम्योपैथी में रोग और रामबाण उपचारों के पीछे छुपे रहस्य को अन्वेषण करते हुए आप अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। हमारे इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप इसी तरह हमारे साथ आगे बढ़ते रहेंगे, और नए ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़ते रहेंगे।

    धन्यवाद, और फिर मिलते हैं अगले पोस्ट में!


    Read More:

    No comments:

    Featured Post

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

    नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

    ads
    Powered by Blogger.