MIND - DELUSIONS – enlarged (RUBRIC)

MIND - DELUSIONS – enlarged (50)

1. मैंने डॉक्टर से कहा, "डॉक्टर साहब मैं इतने दिनों से (2 साल से) दवा ले रहा हूं। कोई फायदा ही नहीं हो रहा है।”

2. चीजें जो छोटी थी, अब काफी बढ़ गई है। Ex.

मरीज - मुंह में छाले हैं। अब काफी बढ़ गए हैं।

मरीज - “पहले एक मस्सा था। अब फैल गया।”

मरीज - “पहले 10 दिन में बीमारी आती थी, अब 2 दिन में आने लगी।”

मरीज - “पहले इतना ही था, अब देखिए कितना बड़ा हो गया है।” (यहां इतना ही कह कर चुप हो जाएगा।)

3. मरीज - डॉक्टर साहब बीमारी बढ़ गई है।

4. मरीज - डॉक्टर साहब मेरा वजन भी 95 किलो (इस पर जोर) हो गया है।

5. मरीज - पहले छोटा था अब बड़ा हो गया है। (चीजें जो छोटी थी, अब बड़ी हो गई है। ऐसा एहसास मरीज को होता है।)

6. मरीज - पहले एक दाग था तो मैं ध्यान नहीं दिया। फिर और एक आ गया।

मरीज - पहले 6 महीने में एक बार होता था, अब 15 महीने में ही होने लगा और आजकल तो रोज दर्द होने लगा।

7. मरीज - पहले तो ऐसी बीमारी पर मैं ध्यान ही नहीं देता था लेकिन अब बढ़ गया है।

8. मरीज - आज सुबह से उल्टी बहुत ज्यादा आ रहा है। उल्टी कल तक इतना नहीं था।

9. मरीज – (अपने हाथ से इशारा करते हुए) खुजली यहां से चालू हुआ था। धीरे-धीरे यहां तक बढ़ता गया और अब तो काफी बढ़ गया है। अभी शरीर का एक भी इंच खाली नहीं है। बहुत खुजली आती है। (DD MIND - EXTRAVAGANCE)

10. मरीज - डॉक्टर साहब कितना दिन हो गया! बहुत दिन हो गए दवा लेते लेते।

11. मरीज - मेरा दो सिजेरियन ऑपरेशन हुआ है, तब से मेरा वजन बढ़ता ही जा रहा है। मेरा शरीर पहले इतना भारी नहीं था, अभी तो मैं कितनी फैल गई हूं! हाथ- पैर -पेट सब फैल हो गए हैं। (DD MIND - DELUSIONS - enlarged - body is - parts of body)

12. मरीज - अब बाल ज्यादा गिरने लगे हैं। (पहले कम था, अब ज्यादा हो गया है। पहले समस्या कम थी, अब ज्यादा हो गया है।)

13. मरीज - डॉक्टर साहब 20 दिन हो गए, आपका दवा चालू करके। (मतलब दूरियां बढ़ गई।)

14. मरीज - मेरे चेहरे, हाथ में और पैर में चमड़ी की तकलीफ अभी कुछ दिनों से काफी बढ़ गए हैं। (तकलीफ वाली जगह को दिखाई) मैं अक्सर दवा लेते रहती हूं, फिर भी बीच-बीच में बढ़ जाते हैं।

No comments:

Featured Post

Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

ads
Powered by Blogger.