MIND - DISCOURAGED (RUBRIC)

MIND - DISCOURAGED

1. पहले मरीज उत्साह से सब करता है। बाद में हिम्मत हार के उत्साह खत्म हो जाती है। और दवा छोड़ देते हैं।

मरीज - पहले तो मैं बहुत उत्साह से, जो जहां कहता था, वहां जाता था।

Courage के बाद Discourage.

2. उत्साह की कमी आ जाना।

3. मरीज - जिस उत्साह या लगन से मै तत्पर होकर दवा ले रहा था, अब इतना उत्साह या तत्परता नहीं है।

4. मरीज - जब से उसने मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया तब से मेरा हिम्मत ही टूट गया।

5. मरीज - पहले जो कोई कहां भी बोलता था मैं दौड़ कर जाता था। दिल्ली, आगरा तक दवा करने गया। अब तो सब से निराश हो गया हूं।

मरीज - इतनी मेरे पास पैसे नहीं थे कि मैं दिल्ली जाकर इलाज कराता। पर हिम्मत करके, पैसे का जुगाड़ करके दिल्ली में इलाज करवाया। पर वहां से भी कुछ फायदा नहीं हुआ। अब तो छोड़ दिया। (हिम्मत करता है बाद में हिम्मत टूट जाता है।)

6. मरीज -अब कोई उत्साह नहीं रहा। अब कोई बोलता है तो जाऊंगा जाऊंगा बोलूंगा, पर जाता नहीं अब ऊब गया हूं।

7. Courage - जोश उत्साह हिम्मत।

Courage से शुरू होती है।

मरीज - डॉक्टर साहब जिसने जहां कहां, जैसे कहा, बड़े उत्साह के साथ जाती थी। हिम्मत करके जाती थी कि चलो एक बार और कोशिश करके देखते हैं। लेकिन अब 10 साल हो गए हैं, हमारी हिम्मत टूट गई है। अब कोई कहता भी है तो जल्दी इच्छा नहीं होती है। उसने कहा तो मैं आ गई हूं। लेकिन अब हिम्मत नहीं होती है।

8. मरीज - डॉक्टर साहब किसी ने आपके बारे में बताया। अब तो हिम्मत ही नहीं कर रही थी। अब कोई बोलता है कि जाओ डॉक्टर को दिखा दो तो हिम्मत ही नहीं करता जाने का।

No comments:

Featured Post

Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

ads
Powered by Blogger.