Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 1

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 1 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के पार्ट 1 में हम पहले कई ऐसे रुब्रिक्स को देखेंगे जिन्हें मरीजों में आमतौर से देखा जाता है। इससे आपको इस उपचारपद्धति के बारे में अधिक समझने में मदद मिलेगी और आपको यह भी पता चलेगा कि हिंदी में इसका ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है!

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi -1

    MIND - FEAR - sold; of being

    (bell. bry. Hyos. lyss. rhus-t.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • आपको बिकवा देंगे। आपका जेब खत्म कर देंगे।


    MIND - FEAR - stool - involuntary stool; of

    (phos. sep.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - मुझे खाते-खाते संडास का अनुभव होने लगता है, इसलिए भागना पड़ता है। नहीं तो कपड़ा भी खराब हो जाएगा। इसलिए मैं तो धीरे-धीरे ध्यान से ही खाता हूं। ध्यान नहीं दूंगा तो पेंट खराब हो जाएगा।


    MIND - FEAR - stool - involuntary stool; of - flatus or urinating; when passing

    (aloe carb-v. nat-m. nat-p. nat-s. olnd. ph-ac. podo. sulph. verat.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - डॉक्टर साहब अगर हवा भी पास होता है तो संडास हो जाता है।


    MIND - FEAR - strangers, of

    (ambr. aur-m-n. Bar-c. bufo Carb-v. carc. caust. Con. Cupr. dys. kali-p. lach. lyc. plb. puls. sil. stram. stront-c. tarent. Thuj. tub.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. जिसके बारे में मरीज पहले कभी नहीं जानता है या कभी मिला नहीं है।
    मरीज - बुखार तो सबको आता है लेकिन खांसी के साथ बुखार मैं कभी नहीं सोचा था।

    2. डॉक्टर - क्या डर लगता है?
    मरीज - कहीं गिर जाऊंगा चोट लग जाएगी तो बहुत परेशानी हो जाएगी। इस तरह से कभी नहीं होता था।

    3. मरीज - डॉक्टर साहब खांसी तो 2 महीने से आ रही थी। मैंने कोई इलाज नहीं करवाया। लेकिन आज खांसी में खून दिखा। तो मैं घबरा गया। ऐसा तो मैं कभी देखा ही नहीं था। सुना ही नहीं था कि खांसी में खून आता है मुंह से।

    4. घर में कोई नया व्यक्ति गया तो बच्चा डर गया या छुप गया।

    5. फुंसियां पहले से थी लेकिन अब लाल लाल दिखाई दे रहा है तो मरीज डर कर दवा खाने में आया है।

    6. मरीज - ऐसी तकलीफ तो मैं कभी देखी ही नहीं थी।


    MIND - FEAR - streets - busy streets; of

    (Acon. bar-c. carc. caust. PSOR.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    जहां Busy Street हो या भीड़ भाड़ जगह हो। वहां मरीज को डर लगता है। Ex.
    डॉक्टर - इससे आपको परेशानी क्या होती है?
    मरीज - मैं कहीं आ जा नहीं सकती हूं। कहीं शादी विवाह या कोई प्रसंग में जाना होता है तो मैं नहीं जा पाती हूं।
    डॉक्टर - क्यों नहीं जाते?
    मरीज - वहां जाने से डर लगता है।
    डॉक्टर - क्यों डर लगता है?
    मरीज - लोग हंसते हैं। मेरे ऊपर बातें करते हैं। (DD MIND - DELUSIONS - laughed at and mocked at; being)

    DD MIND - FEAR - crowd, in a
    इसमें Suffocation का डर रहता है।

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi -1

    MIND - FEAR - suffering, of

    (achy. acon. aur. bry. calc. carc. cham. clem. coff. cor-r. cori-r. der. epiph. eup-per. fl-ac. hep. hom-xyz. lil-t. merc-br. parth. phos. pip-m. pip-n. sanic. spig. stram. syph.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. Suffering - भोगना। भुगतना।
    मरीज - बहुत ज्यादा हैरान होता रहेगा लंबे समय तक। (उस डर को Fear Suffering.)

    2. मरीज को डर रहता है, झेलने (Suffering) का। उदाहरण
    मरीज - मासिक नियमित नहीं होने से आगे परेशानी होगी। (इसमें मरीज को लंबे समय तक हैरान होने का डर है।)
    मरीज - इस तकलीफ को लेकर मुझे परेशानी झेलना पड़ेगा।

    3. मरीज - डॉक्टर साहब एक बार मुझे ऐसी गैस बन गई थी तो सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। बीमारी को सोच कर ऐसा लगता है कि वैसा फिर से ना हो जाए।
    डॉक्टर - तब क्या हो गया था?
    मरीज - उस वक्त मैं बहुत हैरान परेशान हो गया था, लंबे समय तक झेलना पड़ा था, उसके कारण।
    इस बीमारी को लेकर मुझे झेलना पड़ेगा। बीमार हो जाऊंगा तो बेड पर आ जाऊंगा, काम नहीं कर पाऊंगा।

    4. मरीज - उल्टी के डर के कारण खाना नहीं खा रही हूं।

    5. मरीज - अब मैं वैसा काम करने से डरती हूं, जिससे हैरान होना पड़े या झेलना पड़े।

    6. डॉक्टर - इस तकलीफ से आपको चिंता क्या हो रही है?
    मरीज - Control नहीं हो रहा है। ऐसे ही तकलीफ Uncontrol रहेगा तो भविष्य में परेशानी और ज्यादा बढ़ेगी। इसी बात की चिंता हो रही है।

    7. Suffering - झेलना।
    मरीज - डॉक्टर साहब 6 महीने पहले मुझे एक घाव हुआ था। डॉक्टर ने ऑपरेशन किया। 6 महीने तक घाव नहीं सुखा। यह दवा लगाओ, वह दवा लगाओ, वह दवा खाओ। फिर से ऑपरेशन करवाया। फिर रोज बैंडेज पट्टी। मैं तो हैरान हो गया।
    Suffer - लंबा Journey. इसमें मरीज कष्ट को लंबे समय तक झेलता है।

    DD MIND - FEAR - ordeals, of
    मरीज - वह बहुत कठिन परिस्थिति थी। कोई सपोर्ट नहीं था। मैं शहर में अकेला था। मैं उस वक्त को कैसे निकाला, मैं ही जानता हूं। (मरीज पुराने Experience को Share करते बोलता है।) उस बात का डर आज भी मेरे मन में है।

    8. मरीज - डॉक्टर साहब संडास जाऊंगा तो 2 घंटे तक दर्द से हैरान हो जाऊंगा। इसलिए संडास जाने से भी डर लगता है।

    DD MIND - FEAR - pain - of the pain - unbearable; that the pain will become (all-c. carc.)
    मरीज - संडास करते समय उस जगह पर बहुत दर्द होता है। कई बार संडास जाने के पहले डर लगता है। संडास जाऊंगा तो दर्द होगा जो सहन नहीं होगा।

    9. मरीज - डॉक्टर साहब मैंने सुना है की होम्योपैथिक दवा पहले बीमारी को बढ़ाती है फिर बाद में ठीक करती है। मुझे कुछ ऐसी दवा दीजिए कि यह बीमारी बढ़े ना अगर यह बढ़े भी तो जल्दी से ठीक हो जाए अंदर ही अंदर, बाहर ना दिखे।


    MIND - FEAR - suffocation, of

    (acon-f. ACON. aeth. aether am-br. am-c. amyg. anan. apis Ars. Bry. carb-an. carb-v. cupr-act. Dig. falco-pe. Grin. ignis-alc. Kali-i. lac-d. lach. lat-m. Lob. lyss. melal-alt. merc. nux-v. Phos. rob. samb. seneg. Spig. Spong. Staph. Stram. Sulph.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - जब खांसी आती है तो दम फूलने लगता है, सांस फूलने लगता है। ऐसा लगता है कि अब सांस बंद हो जाएगा।


    MIND - FEAR - thunderstorm, of

    (arizon-l. bell. Borx. Bry. calc-p. calc. carc. caust. Coloc. con. cupr. cycl. dig. dys. elec. gard-j. Gels. glycyr-g. Graph. hep. hyos. ignis-alc. lac-c. lach. Lyc. merc. Nat-c. Nat-m. nat-p. Nit-ac. Oscilloc. PHOS. plut-n. psor. Rhod. rhus-t. Sep. sil. Staph. stram. sulph. tub.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - (नाराज मन से) डॉक्टर साहब मेरे पति ने मुझसे पूछा भी नहीं और अपनी मां को सीधा 1 महीने के लिए घर पर बुला लिए अब सब मुझे ही देखना पड़ेगा ना!


    MIND - FEAR - touched; of being

    (Acon. ang. Ant-c. ant-t. apis ARN. ars. asar. Bell. calc-sil. Cham. Chin. cina coff. Colch. con. cupr. Hep. ign. iod. Kali-c. lach. lyc. mag-p. nit-ac. nux-m. Nux-v. ph-ac. phos. Plb. sanic. sep. sieg. Spig. stram. sulph. Tarent. tart-ac. Tell. thuj. valer.)

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. किसी को छूने नहीं देता है । “मैं कहीं भी जाता हूं तो लोग इसको पूछते हैं तो मैं वहां जाने से Avoid करता हूं।” Touch करने वाला सामने दिखाई दे तो फिर Fear Touch.

    2. इसमें जरूरी नहीं कि पहले से Hurt है या पहले से घाव है। ऐसा जरूरी नहीं है। कोई प्रेम से भी छू सकता है, मरीज को वह भी बर्दाश्त नहीं होता है।

    3. कोई छू ना दे।

    4. मरीज - मैं कहीं भी बाहर जाती हूं तो लोग पूछने लगते हैं यह पिंपल्स कब से है? इसलिए मैं वहां जाती ही नहीं।

    5. मरीज- जब ज्यादा खुजली आती है तो बाद में यह लाल लाल हो जाता है फिर कपड़ा भी छू जाता है तो बहुत ज्यादा दर्द होने लगती है। ज्यादातर समय में मैं छोटे कपड़े ही पहनती हूं ताकि स्किन को टच ना करें, क्योंकि तब और ज्यादा जलन होती है। (DD MIND - SENSITIVE - touch, to)

    6. बार-बार छुए जाने से मरीज को डर लगता है।


    MIND - FEAR - undertaking anything; of

    (alum. am-c. Arg-n. Ars. BAR-C. coli. lach. LYC. puls. sil. tax-br.)

    • अपने जवाबदारी में लेकर उसको पूरा करने का डर।
    मरीज - कोई भी काम करने से पहले मुझे डर लगता है। पता नहीं मुझसे होगा या नहीं होगा।


    निष्कर्ष

    हम निरंतर बढ़ते वैद्यकीय शोध और विकास के साथ होम्योपैथी की प्राचीन और सुगम चिकित्सा विधि में आगे बढ़ रहे हैं। इस नई सीरीज Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi -1 के माध्यम से, हमने आपको मरीजों के आम संस्करण के होम्योपैथिक रुब्रिक्स को हिंदी में पेश करने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह सीरीज आपको इस प्राचीन चिकित्सा की गहराईयों तक पहुंचाकर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
    होम्योपैथी में रोग और रामबाण उपचारों के पीछे छुपे रहस्य को अन्वेषण करते हुए आप अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। हमारे इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप इसी तरह हमारे साथ आगे बढ़ते रहेंगे, और नए ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़ते रहेंगे।
    धन्यवाद, और फिर मिलते हैं अगले पोस्ट में!

    No comments:

    Featured Post

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

    नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

    ads
    Powered by Blogger.