MIND - DOGMATIC (RUBRIC)

MIND - DOGMATIC

allox. bamb-a. camph. caust. con. des-ac. dulc. ferr. kali-bi. KALI-C. lach. lyc. merc. prot. puls. verat.

1. Dogma - एक तरह से किसी पर विश्वास या Faith है। किसी चीज का धार्मिक मान्यता है। कुछ ऐसी धार्मिक मान्यताएं होती है जो परंपरागत से चली आ रही है। जो धर्मगुरु Prove करते हैं कि ऐसा करना होता है। ऐसा ही होता है।

 जो Principal या जो सिद्धांत, जो विश्वास हो जो पुर्वजों या धार्मिक गुरुओं द्वारा बनाए गए हो, System को या धर्म को चलाने के लिए वह Dogma है। जो उसको पूरी तरह Follow करता है। चाहे बच्चे कुछ भी मांग सकते हैं (क्योंकि नादान होते हैं।) वह भी ये लोग (Dogmatic वाले) Allow नहीं करते हैं।

उदाहरण - कहीं पूजा के लिए खाना बन रहा हो और बच्चे ने मांग लिया, तो ऐसे लोग खाना बच्चों को नहीं देंगे। उनका मत रहता है की यह पहले भगवान को भोग लगेगा, तब खाया जाएगा।

2. जो रिवाज या परंपरा है घर में या समाज में उसको Follow करना। या अपने बनाए हुए नियम या कानून को Follow करना।

3. जो परंपरा चलते आ रही है या घर में जो मान्यता है उसको लेकर अडिग रहना। दूसरे के Opinion को नहीं मानना। जो मरीज जानता है या मानता है वही सही है। वही सब को मानना है। जो Science या लोग कह रहे हैं, उसके ऊपर मरीज विश्वास नहीं करता।

4. मैं जैसा कहता हूं, वैसा ही होना चाहिए। इसमें नया साइंस आ गया। उससे सिस्टम फेल नहीं होगा। हम विज्ञान को नहीं मानेंगे। मैं जैसा कहता हूं वैसा ही तुमको करना पड़ेगा।

5. जो भी नियम या कानून या प्रिंसिपल उसको पकड़ के रखना। ऐसे लोग अपना चलाते हैं। Dictatorial होते हैं। मैं जैसा चाहता हूं वैसा करना पड़ेगा। अपने मत या सिद्धांत पर अडिग रहते हैं। उसके पीछे उनका अपना Philosophy होता है, भले ही वह वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित ना हो।

Dogmatic - हटधर्मी। मतलब वह Haughty होता है। जो भी उसका Opinion है या तो उसका खुद का है या परंपरागत है। जिसको वह मान रहा है उससे हिलता नहीं है। पुराने सिद्धांतों या मतों पर आधारित होती है। दूसरे सिद्धांतों को मानता नहीं है।

6. Dogma में थोड़ा Arrogancy है। ऐसे ही करूंगा मैं।

DD Conformism - एक मरीज का नम्र व्यवहार है। किसी पर प्रश्न नहीं करेगा। अगर कोई बोलेगा कि इस ग्रुप का नियम ऐसा है, तो बोलेगा यस सर ऐसे ही फॉलो करूंगा। धार्मिक लगाव।

ऐसे मरीज धर्म को Follow करते हैं, लेकिन कट्टरता से नहीं।

Dogmatic - कट्टरता।

8. DD Conformism - जो नियम है उसको अक्षरश: पालन करना।

 जिसमें अपना घमंड हो। ऐसा नहीं करने दूंगा बिल्कुल, चाहे कुछ भी हो जाए। थोड़ा Ego और थोड़ा कट्टरता हो तो Dogmatic.

कोई मरीज को डर रहता है कि ऐसा करने से ऐसा हो जाता है। अगर डर से हो तो Fear Superstitious मतलब डर कर कुछ विधि को कर रहा है।

No comments:

Featured Post

Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

ads
Powered by Blogger.