Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 19

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 19 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के पार्ट 19 में हम पहले कई ऐसे रुब्रिक्स को देखेंगे जिन्हें मरीजों में आमतौर से देखा जाता है। इससे आपको इस उपचारपद्धति के बारे में अधिक समझने में मदद मिलेगी और आपको यह भी पता चलेगा कि हिंदी में इसका ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है।


    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 19

    MIND - APPRECIATION; desires

    Patient’s Common Version in Hindi -

    मरीज - मैं चाहती हूं कि कोई मेरी शिकायत ना करें। कोई मुझे ना सुनाएं। फिर भी सुनने को मिल ही जाता है।

    MIND - ARDENT

    Remedies:

    alum. apis aur-m-n. Carc. caust. chin. ignis-alc. Lach. loxo-recl. Med. Merc. nitro-o. Nux-v. phos. Plat. sanguis-s. stann. Stram. sulph. sumb. vero-o.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Ardent - कितना भी दर्द रहता है लेकिन मरीज उत्साह और लगन के साथ काम करते रहता है।
    डॉक्टर - क्या काम करते हो?
    मरीज - मैं पोर्ट पर माल - सामान लोडिंग अनलोडिंग का काम करवाता हूं। (Contractor है।) काम के अनुसार से पैसा है। मेरे अंदर 50 लोग काम करते हैं, सब देखरेख मुझे ही करना होता है। काम करते-करते दिमाग, शरीर थक जाता है पर मन नहीं थकता है। मन में तो यही बना रहता है कि सब काम करके ही छोड़ना है। (DD MIND - ABSORBED - business matters; in)

    MIND - ARGUING - not arguing

    Remedies:

    SIL. Staph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज अगर कुछ गलत नहीं किया है और उसके ऊपर कोई गलत आरोप लगा रहा है। तो मरीज को बोलना चाहिए कि मैं गलत नहीं हूं। ये लोग Argument में अपना पक्ष रखते ही नहीं है। सुन करके चुपचाप रह जाते हैं। कुछ बोलते ही नहीं है।
    मरीज की मां - यह बहुत सीधा-साधा है। दूसरा कोई बच्चा इसको बोलता है तो यह जवाब नहीं देता है। या कभी झगड़ा नहीं करता है। कई बार इसकी बहन इस पर गलत आरोप लगाती है। गलती वह करेगी आरोप इस पर लगा देगी। फिर भी यह झगड़ा नहीं करता या कुछ बोलता नहीं है। बहुत सीधा है। बाहर से भी मार खाकर आता है, किसी को मारता नहीं है।

    MIND - ASKING - nothing; for

    Remedies:

    alum. ant-c. ars. Aur-m. Bry. cocc. hell. hep. hyos. lim. linu-c. mez. mill. nicc. Op. puls. rheum sep.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • तकलीफ की अवस्था में मरीज को कुछ नहीं चाहिए या मरीज कुछ मांगता नहीं है।
    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 19

    MIND - ATTACHED - strongly to others

    Remedies:

    carc. nat-s.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    मरीज - किसी की तकलीफ सुन लिया तो मुझसे रहा नहीं जाता है। बिना मदद किए मुझसे रहा नहीं जाता है।

    DD MIND - SYMPATHETIC
    - दयालु।
    मरीज - मुझे सिर्फ दया आती है। मैं कुछ करता नहीं हूं। मैं किसी को तकलीफ में देखता हूं, तो मुझे बहुत दया आती है।

    MIND - AVARICE

    Remedies:

    alum. ARS. bar-c. bry. calc-f. calc. carb-an. carb-v. carc. caust. cina coloc. con. cypra-eg. Dulc. gink-b. graph. hep. hyos. lach. Lyc. marb-w. med. meli. MERC. nat-c. nat-m. nit-ac. nux-v. petr. Ph-ac. phos. plat. psor. PULS. rheum Sep. SIL. stann. staph. sulph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. मरीज - मैंने कभी दवा ही नहीं करवाया। कौन इतने पैसे का दवा कराएं।
    (DD MIND - FEAR - poverty, of हो रहे कमी को रोकना चाहता है।)
    2. मरीज - खर्च के डर से ऑपरेशन नहीं करवा रहा था, लेकिन करवाना पड़ा।
    3. मरीज का बेटा - पिताजी कोरोना वार्ड में है, किसी भी बात पर विरोध करने पर तुरंत गुस्सा करते हैं। हम लोग खाना लेकर जाते हैं तो नहीं खाते हैं। अगर दो रोटी लेकर जाएंगे तो कहेंगे कि तुम लोग दो रोटी क्यों लेकर आए? एक ही रोटी लेकर आते। क्योंकि मैं खाना नहीं खा पाता हूं। तुम लोग ज्यादा रोटी लेकर आते हो जो बाद में फेंकना पड़ता है। क्योंकि इस बची हुई रोटी को दूसरा कोई खा भी नहीं पाएगा। क्योंकि मुझे कोरोना हुआ है।
    4. मरीज - डॉक्टर साहब उनका फीस ज्यादा था, इसलिए मैं वहां गया ही नहीं।
    5. डॉक्टर - (बच्चे के बारे में मां से पूछता है) क्या अपने खिलौने किसी के साथ Share करती है?
    मरीज की मां - नहीं यह अपने खिलौने किसी के साथ Share नहीं करती है। अपना सामान किसी को भी नहीं देती है।
    6. ऐसे मरीजों के पास पैसा होता है, पर खर्चा नहीं करना चाहते।
    7. कंजूस। ऐसे मरीज डॉक्टर के पास जाने के लिए भी तैयार नहीं होते हैं कि खर्च ज्यादा होगा।‌
    ऐसे मरीज खर्च के डर से जांच भी नहीं करवाते हैं।

    DD MIND - FEAR - poverty, of
    उदाहरण - हो रहे खर्च के डर से, मरीज हॉस्पिटल से घर जाने के लिए बोलता है।
    8. डॉक्टर - यह तकलीफ कब से है और आपने क्या क्या उपाय किया?
    मरीज - एक महीना हो गया, लेकिन मैंने अभी तक कोई दवा नहीं करवाया।
    डॉक्टर - क्यों?
    मरीज - मैं सोच रही थी यह अपने आप ठीक हो जाएगा, बेकार में पैसे खर्च करने की क्या जरूरत है।
    9. मरीज के पति - इनको काम के अलावा कोई चीज भी पसंद नहीं है। इलाज के लिए भी मुझे लाना पड़ता है। हां, दवा लेकर जाएंगे तो नियमित खाती है, लेकिन दवा लेने के नाम पर जल्दी डॉक्टर के पास नहीं जाती हैं। (DD MIND - CARES, full of - business, about his)
    डॉक्टर - क्यों?
    मरीज - कितना इलाज करवाएं, बहुत इलाज करवा कर देख लिए, ठीक नहीं हुआ. (MIND - DESPAIR - recovery, of) 1 - 1 बार में 1500- 2000 तक की दवाई आ जाती है। (DD MIND - AVARICE / MIND - FEAR - poverty, of)
    10. डॉक्टर- आज कैसे आना हुआ?
    मरीज के पति - मैं लेकर आया हूं।
    मरीज - काम करने में दिक्कत हो रही है इसलिए आना पड़ा।
    डॉक्टर - इससे आपको सबसे ज्यादा परेशानी क्या है?
    मरीज - कोई भी देखता है तो कहता है खूब पैसा बचाती हो, इलाज क्यों नहीं करवाती हो।
    • कई बार मरीज अपना लक्षण किसी और के मुंह से कहता है। क्योंकि मरीज के मन में पैसा बचाना होता है तो जो मन में है वही बाहर आता है।
    • मम्मी ने बोला है कि जरा इस बार अच्छा दवा दीजिए। यहां पर अच्छे दवा के लिए मरीज की मांग रहती है। लेकिन Timidity के चलते हो सकता है बोल नहीं पा रहा है।)

    MIND - AVARICE - expensive; everything seems to

    Remedies:

    lach. sep. sil.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Avarice - पैसा होने के बावजूद भी खर्चा नहीं करना।
    मरीज को हर चीज महंगा लगता है।

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 19

    MIND - AVERSION - everything, to

    Remedies:

    alumn. am-m. ammc. ant-c. ars. Asar. Aur-m. bamb-a. bism. Bov. calc. camph. canth. caps. cent. Cocc. coloc. cupr. ferr. grat. hydrog. hyos. ip. kola lach. lyc. mag-c. mag-m. merc. mez. phos. plat. plb. plumbg. Puls. rheum rhod. rhus-t. ruta sars. SEP. spong. sulph. thea thuj.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Aversion - पहले जो चीज मरीज को अच्छी लगती थी या सहन होती थी। कोई तकलीफ नहीं होती थी। अब नफरत हो गया है।
    1. मरीज - पहले मुझे सब पूछते थे तो अच्छा लगता था। लेकिन आजकल पूछते हैं तो अच्छा नहीं लगता है।
    मरीज - मुझे कुछ भी अच्छा नहीं लगता है।
    2. हर चीज से नफरत हो जाना।

    Dd MIND - BUSINESS - aversion to
    डॉक्टर - तुमको परेशानी क्या होती है? क्यों चाहती हो दवा लेने के लिए?
    मरीज - पढ़ने की इच्छा, कोई भी काम करने की इच्छा नहीं होती है।

    MIND - AVERSION - family; to members of

    Remedies:

    am-m. aran. aur. calc-s. Calc. cit-ac. con. Crot-h. Fl-ac. haliae-lc. ham. hep. iod. kali-c. kali-m. kali-p. kola lyc. MERC. Nat-c. nat-m. nat-ox. phasco-ci. phos. plat. plb. senec. SEP.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    मरीज - मुझे अपने घर के हर किसी के साथ नफरत हो गई है।

    MIND - AVERSION - marriage

    Remedies:

    Lach. nux-v. pic-ac. puls.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - दवा लेते लेते अब दवा से नफरत हो गई है। आखिर कब तक दवाईयां लूं? (DD MIND - FEAR - lifelong)

    MIND - AVERSION - persons - certain, to

    Remedies:

    am-c. Am-m. aur-m-n. Aur. cadm-met. calc-p. CALC. carc. caust. con. crot-h. fl-ac. germ-met. hep. kali-p. limest-b. lyc. merc. NAT-C. nat-m. nat-sil. nit-ac. phos. plat. plut-n. sel. sep. stann.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज का पिता - यह अपनी मां की बात को मानती ही नहीं है। यह अपने मां से नफरत करती है।

    Conclusion

    हम निरंतर बढ़ते वैद्यकीय शोध और विकास के साथ होम्योपैथी की प्राचीन और सुगम चिकित्सा विधि में आगे बढ़ रहे हैं। इस नई सीरीज Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 19 के माध्यम से, हमने आपको मरीजों के आम संस्करण के होम्योपैथिक रुब्रिक्स को हिंदी में पेश करने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह सीरीज आपको इस प्राचीन चिकित्सा की गहराईयों तक पहुंचाकर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।
    होम्योपैथी में रोग और रामबाण उपचारों के पीछे छुपे रहस्य को अन्वेषण करते हुए आप अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। हमारे इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप इसी तरह हमारे साथ आगे बढ़ते रहेंगे, और नए ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़ते रहेंगे।
    धन्यवाद, और फिर मिलते हैं अगले पोस्ट में!

    Read More:


    No comments:

    Featured Post

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

    नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

    ads
    Powered by Blogger.