Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 6

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 6 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के पार्ट 6 में हम पहले कई ऐसे रुब्रिक्स को देखेंगे जिन्हें मरीजों में आमतौर से देखा जाता है। इससे आपको इस उपचारपद्धति के बारे में अधिक समझने में मदद मिलेगी और आपको यह भी पता चलेगा कि हिंदी में इसका ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है।


    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 6

    MIND - AILMENTS FROM - ambition - deceived

    • Remedies - bell. merc. nat-m. Nux-v. plat. puls. verat.
    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Deceived - धोखा।

    उदाहरण - Mr. A और Mr. B दोनों दोस्त थे। Mr. A ने सोचा कि मैं धंधे में Mr. B के साथ पार्टनरशिप करके अच्छा कमा लूंगा। बंगला गाड़ी लूंगा। कुछ सालों तक दोनों का धंधा अच्छा चल रहा था। लेकिन Mr. B ने बीच में ही Mr. A से बोला कि मैं तुम्हारे साथ पार्टनरशिप नहीं करूंगा। यह धंधा बंद करो। उसके बाद ही Mr. A बार-बार बीमार पड़ने लगे। यहां पर Mr. B ने Mr. A को धोखा दिया। बीच में ही छोड़कर चला गया।


    MIND - AILMENTS FROM - anger - anxiety; with

    • Remedies: ACON. alum. ARS. aur. Bell. bry. calc. carc. Cham. cocc. coff. Cupr. Gels. hyos. IGN. lyc. nat-c. nat-m. NUX-V. Op. petr. phos. Plat. Puls. rhus-t. samb. sep. stann. stram. sulph. verat.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    एक मरीज है, जिसके पति बहुत दारु पीते हैं। उनके दो बच्चे हैं। पति जो भी कमाता है सब दारू में ही खर्चा कर देता है। घर के खर्चे के लिए कुछ भी पैसे नहीं देता है। यह सब सोचकर मरीज बहुत टेंशन में रहती है, और बार-बार बीमार पड़ती है।

    डॉक्टर - यह सब पति का स्वभाव सोचकर आपके मन में क्या विचार आते हैं।
    मरीज - मुझे पति पर गुस्सा आता था। ऐसे ही चला तो जिंदगी कैसे चलेगी। (DD MIND - ANXIETY - future, about)


    MIND - AILMENTS FROM - anger - suppressed

    • Remedies: acon. agar. anac. Aur-m-n. aur-s. aur. bamb-a. carc. cham. COLOC. colum-p. Cortico. crot-c. cupr. dendr-pol. falco-pe. fum. Germ-met. gink-b. haliae-lc. hep. Ign. ilx-a. Ip. lachn. LYC. lyss. mag-m. Moni. Nat-m. pin-con. podo. pot-e. sep. STAPH. stront-c. ulm-c.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    मरीज को बहुत गुस्सा आता है, लेकिन अपना गुस्सा वह दबा लेता है। गुस्सा जाहिर नहीं होने देता है। कोई भी कारण हो सकता है जैसे Moral की वजह से या डर की वजह से या कुछ Loss हो जाने के डर से मरीज अपना गुस्सा जाहिर नहीं होने देता है। उदाहरण -

    मरीज - गुस्सा तो बहुत आता है लेकिन नौकरी का सवाल है। इसलिए कुछ बोलती नहीं। (किसी High Force से गुस्से को दबा दिया जाता है और मरीज बोल नहीं पाता।)


    MIND - AILMENTS FROM - anticipation

    • Remedies: acon. aesc. aeth. agn. Aloe alum. am-c. ambr. Anac. androc. ang. apis ARG-N. Ars. Aur-m-n. aur-s. bamb-a. Bar-c. bry. CALC. camph. canth. Carb-v. CARC. Caust. cench. chin. chinin-s. chlorpr. Cic. Cocc. coff. crot-h. cypr. dig. dys. Elaps epiph. fl-ac. GELS. GRAPH. hydrog. hyos. IGN. irid-met. kali-br. kali-c. Kali-p. ketogl-ac. Kola Lac-c. lach. levo. LYC. lyss. MED. merc. MEZ. morg. mosch. naja Nat-c. nat-m. nux-v. ox-ac. petr. Ph-ac. Phos. Plb. PSOR. PULS. rhus-t. sal-fr. sep. SIL. spig. staph. still. stram. stront-c. sul-ac. sulph. symph. thuj. tub. verat.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. Ailment From Anticipation - Anticipation से Ailment हुआ। इसमें some physical complain भी जुड़ा होता है।

    2. समस्या आने के पहले ही डर और भयभीत हो जाना और कुछ Activity शुरू होने लगना।

    3. परीक्षा के पहले मरीज के मन में सोच विचार चलने लगते हैं। परीक्षा में मैं लिख पाऊंगा कि नहीं? घबराहट होने लगना, डर होने लगना। बार बार संडास पेशाब लगने लगना।

    4. मरीज - मुझे कहीं जाने के पहले संडास पेशाब बार-बार होने लगता है।


    DD MIND - ANXIETY - anticipation; from

    1. कुछ तकलीफ नहीं हो रहा है, सिर्फ Mental तकलीफ हो रहा है।

    2. मरीज - अगर मुझे कुछ हो गया या कोई बीमारी हो गई तो मेरे परिवार को कौन देखेगा।

    3. जैसे किसी मरीज को ट्रेन पकड़ना है। अब उसके मन में चल रहा है, “मैं ट्रेन पकड़ पाऊंगा कि छूट जाएगा!”

    4. जब से मरीज की ड्यूटी इलेक्शन में लगी थी, तब से मरीज के अंदर डर पैदा हो गया था। क्योंकि कोरोना का माहौल था। क्योंकि वह एक सरकारी नौकरी करता था।

    4. मरीज - परीक्षा के पहले मैं घबरा जाता हूं।

    MIND - AILMENTS FROM - business failure

    • Remedies: Ambr. Aur. calc. Cimic. coloc. Hyos. ign. kali-br. nat-m. nux-v. ph-ac. puls. rhus-t. sep. sulph. verat.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. Fail मतलब Zero पर आ जाना। (शुन्य). Failure मे पूरा नुकसान हो जाता है।

    2. जब मरीज बोलता है कि मैं रोड पर आ गया था।

    3. मरीज ने बिजनेस किया और बिजनेस में असफल हो गया। किसी कारणवश, मेहनत से या Situational सफलता या असफलता का सवाल।

    4. मरीज - मैंने धंधा किया लेकिन धंधे में मुझे असफलता मिली। (DD MIND - AILMENTS FROM - money; from losing)

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 6

    MIND - AILMENTS FROM - cares, worries

    • Remedies: Ambr. arg-n. ars. Calc. carc. Caust. COCC. con. cypra-eg. germ-met. hippoc-k. ign. kali-br. kali-p. lyc. mag-c. nat-m. nit-ac. NUX-V. Ph-ac. Phos. pic-ac. sanic. Staph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. 82 वर्ष के उम्र में आराम करना चाहिए पर घर के लोगों का बिजनेस का केयर करना।

    2. सब लड़के Well Settle है, परिवार में पैसे की कोई कमी नहीं है, यह व्यक्ति काम को लेकर बहुत सीरियस होता है।

    3. एक मरीज का धंधे में काफी नुकसान हो गया था। धंधे में जो नुकसान हो गया है उसकी भरपाई करना, घर का कर्जा, लोन का टेंशन घर के लोगों को देखना। (DD MIND - CARES, worries - full of)

    4. Worries - बहुत सारी चिंताएं।

    5. मरीज - पहले खुद से हो जाता था तो कर लेती थी। अब नहीं होता है तो काम वाली को लड़के ने रखवा दिया है। फिर भी देखना तो सब मुझे ही पड़ता है। (करना ही पड़ता है मतलब मजबूरी में कर रही है।)

    6. मरीज - मेरा स्वभाव शुरू से दूसरों की Care करने वाला है।

    7. कभी-कभी मरीज बोलेगा नहीं कि इसकी वजह से हुआ है। यह हमें अनुभव करना होता है। हमें देखना पड़ेगा कि यह मरीज इतना चिंता कर रहा है, कहीं ना कहीं इसके चिंता का कारण Care And Worry है।

    8. डॉक्टर - यह तकलीफ कब से शुरू हुआ?
    मरीज - दो-तीन सालों से।
    डॉक्टर - संभावित कारण क्या हो सकता है?
    मरीज - कुछ आर्थिक या घरेलू।
    डॉक्टर - किस तरह का?
    मरीज - मैंने शुरुआत में बहुत सारे कर्ज में जमीन खरीद लिया, लोन बढ़ते गया और अभी भर नहीं पा रहा हूं, इसी टेंशन टेंशन में बीपी की तकलीफ शुरू हो गई।

    9. डॉक्टर - यह हमेशा रहता है या कभी-कभी होता है?
    मरीज - हमेशा नहीं रहता है, जब काम का लोड बढ़ जाता है तब ज्यादा होता है।

    MIND - AILMENTS FROM - celibacy

    • Remedies: agn. alum. apis calc. Cann-i. caust. con. fl-ac. lyc. PHOS. pic-ac. plat. sep.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Celibacy:

    1. जानबूझकर अपनी इच्छाओं को कंट्रोल करना या परिस्थिति वश अपने इच्छाओं को Control करना। जो Sexual Relationship है। जो आनंददायक Relationship है, जो अच्छा चल रहा है, खुशी या आनंद उसको रोकना। जानबूझकर उससे दूर रहना या परिस्थिति वश अलग रहना। ब्रह्मचर्य का पालन। Ex.
    मरीज - कोरोना के चलते मैं दारू या मीट खाना छोड़ दिया हूं। उससे मुझे यह तकलीफ हुआ है।
    मरीज - कोरोना के चलते मैं दारू या मीट खाना छोड़ दिया हूं। उससे मुझे यह तकलीफ हुआ है।

    मरीज - कोरोना के चलते मैं दारू या मीट खाना छोड़ दिया हूं। उससे मुझे यह तकलीफ हुआ है।

    2. सब सही चल रहा था लेकिन एक ऐसा मोड़ आया जहां से सब रुक गया।

    3. किसी का पति/ पत्नी मर गई। जिससे उसकी इच्छाओं पर रोक लग गई और वह बीमार हो गया।

    4. मोबाइल में बंदा मग्न हो जाता है। इतना Involve हो जाता है जो कि छोड़ना उसके लिए मुश्किल हो जाता है। घर के लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। अब उसको बात भी करना है, तो भी बात नहीं कर पा रहा है। अपनी इच्छाएं पूरी करनी है तो भी नहीं कर पा रहा है।

    5. जानबूझकर अपनी इच्छा पर Control किया जाए या धार्मिक बंधनों से अपनी इच्छा Control किया जाए। Sexual Activity पर रुकावट लाया जाए।‌ इच्छाएं रुक जाती है, पूरी नहीं हो पाती।

    6. मरीज - मैं डांस कर रही थी। लेकिन घुटनों के दर्द के कारण रुक गया, तब से परेशान हो गई।

    7. मरीज - मुझे शादी करनी थी। लेकिन अच्छा लड़का नहीं मिला। (मरीज उत्साह उमंग के साथ जी रही थी कि अच्छा लड़का मिलेगा पर अच्छा लड़का नहीं मिला।)
    मरीज - मैंने बहुत तैयारी की थी अफसर बनने के लिए। साधारण सी नौकरी मिल रही थी। मैंने नहीं लिया।

    8. मरीज - मैं अपने मनपसंद की कपड़े नहीं पहन पाने के कारण बहुत दुखी हूं।

    • Abstinence:

    1. अलगाव। रुकावट। बंद। कुछ लोग जानबूझकर ब्रम्हचर्य का पालन करते हैं। कुछ लोग जानबूझकर उपवास करते हैं। लंबे समय तक वह लोग जानबूझकर अपनी खुशियां, आनंद या इच्छाओं पर ब्रेक लगाते हैं।

    2. मरीज - मैं जानबूझकर संबंध नहीं रखता हूं, क्योंकि उससे Vital Fluid Loss होता है।


    • Continence:

    1. उदाहरण –
    मरीज बस में जा रहा हैं, उसमें पेशाब की सुविधा नहीं है और मरीज को पेशाब की इच्छा हुई। मरीज पेशाब को रोक कर रखा हैं। उसके बाद पेशाब में जलन होने लगी या कुछ दूसरा तकलीफ होने लगा।

    2. मरीज - खाने की इच्छा बहुत होती है, तरह-तरह की चीजें खाने की इच्छा होती है। लेकिन उसको Control करती हूं। तब उसके बाद मुझे तकलीफ चालू हो जाती है।

    3. एक बच्चा स्कूल में खेलते वक्त पेशाब रोक कर रखता है। और रोक लेने के बाद पेट में दर्द होने लगता है।

    4. मरीज - जब भी मन में उदासी होती है तो किसी सगे संबंधी के वहां घूम कर आ जाती हूं तो अच्छा लगता है। लोगों को बीच में अपना दुख दर्द आदमी भूल जाता है। (MIND - SADNESS - air, in open - amel.) अब शारीरिक तकलीफ के चलते कहीं आना जाना संभव नहीं हो पाता है। क्योंकि मुझे शर्मिंदगी महसूस होती है।

    5. मरीज - सब बच्चे खेलते रहते हैं। मुझे घर में रहना पड़ता है। ऐसे थोड़े ही चलता है।
    डॉक्टर - क्यों?
    मरीज - मम्मी पापा डांटते रहते हैं। फिर कैसे जा सकता हूं?

    6. मरीज - जोड़ों में दर्द शुरू हो गई है, भविष्य में तरह-तरह की बीमारियां हो जाएगी, इसी डर से मैं सोच रही हूं कि इसका इलाज करवा लू । मां ने कहा कि आप बहुत अच्छी दवा देते हैं। मेरी शादी राजस्थान में हुई है, घर बहुत बड़ा है, लेकिन घर से निकलना बहुत मुश्किल होता है। शरीर कम करने के लिए, पैदल चलने के लिए भी बाहर नहीं निकल सकती हूं। बहुत पुराने ख्यालात के लोग हैं। मैं अपने मां के पास आई हूं तो बहुत अच्छा लगता है। यहां तो पैदल भी घूम सकती हूं या कहीं आना जाना भी है तो भी कर सकती हो।
    डॉक्टर- वहां कैसा लगता है?
    मरीज - वहां मन में खुशी नहीं रहती है, धन दौलत सब है, लेकिन यहां जैसा खुशी नहीं है।
    डॉक्टर - क्यों?
    मरीज- मैं यहां पर थी तो बहुत सारे दोस्त मित्र, पड़ोसी सबसे खूब हंसी खुशी से खेलना कूदना, हंसी मजाक करना बातचीत होती रहती थी। वहां जाने के बाद बिल्कुल घर में बंध गई हूं, यहां आती हूं तो बहुत अच्छा लगता है।

    Incontinence - अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल नहीं कर पाना।

    DD Celibacy is related to more with pleasure. Continence is related to more with control.

    Celibacy में Pleasure पर रोक लग जाती है, Continence में Desire पर रोक लग जाती है।


    MIND - AILMENTS from - contrariety

    • Remedies: acon. anac. coff. lach. nux-v.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. मरीज - मेरा सीनियर मुझसे उल्टा सीधा काम करवाता है। (जो सही है वह नहीं करने देगा।)

    2. मरीज - मैं जो करना चाहता हूं, मेरे मां-बाप मुझे वह करने नहीं देते। हर जगह मेरा विरोध होता है।


    MIND - AILMENTS FROM - disappointment

    • Remedies: acon. agath-a. all-c. alum. ant-c. apis ars. Aur-m-n. Aur-s. AUR. bry. calc-p. caps. carb-v. carc. caust. cham. cocc. colch. Coloc. dig. gels. grat. hyos. IGN. kali-c. Lach. Lyc. MERC. NAT-M. Nux-v. Op. PH-AC. phos. plac. plat. Podo. PULS. sep. STAPH. verat.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. Disappointment - जो हम चाहते थे वह नहीं मिला। जो अपेक्षित है, वह नहीं मिले और तकलीफ शुरू हो जाए।

    2. मां अपने बच्चे से अपेक्षा करती है कि जब मैं बूढ़ी हो जाऊंगी तो बच्चा मेरा मदद करेगा लेकिन बच्चे ने ऐसा नहीं किया।

    उदाहरण - कोई मां बोलती है कि मैंने आशा लगा कर रखा था कि मेरा लड़का मेरी खूब सेवा करेगा। लेकिन निराशा मिला।

    3. जो चीज अपेक्षित हो और वह नहीं मिले और उससे ज्यादा दुखी हो जाएं।
    मरीज - जैसे मैंने अपेक्षा किया था मेरी पत्नी उस स्वभाव की नहीं मिली। या जैसे मैंने चाहा था वैसा नहीं हुआ। या जैसा मैंने सोचा था वैसा नहीं हुआ।

    4. जब मरीज 99 परसेंट लाना चाहता था, लेकिन उसका 90% ही आया। तब उसको तकलीफ होना शुरू हो जाता है।

    5. मरीज - मुझे बहुत उम्मीद थी कि मैं परीक्षा में पास हो जाऊंगा लेकिन मैं फेल हो गया और उसके बाद मुझे तकलीफ चालू हो गया।

    6. मरीज - मेरी अपेक्षा थी कि मेरा 50% मार्क्स आ जाएगा और वह नहीं आया तो उससे मैं दुखी हूं।

    7. मरीज - मेरी आशा थी कि मैं डॉक्टर साहब से दवा लूंगा तो मैं ठीक हो जाऊंगा। लेकिन निराशा मिला।
    मतलब जहां से अपेक्षा थी वहां से निराशा मिला।


    MIND - AILMENTS from - disappointment, deception 

    • Remedies: acon. alum. apis ars. AUR. Bry. caps. carb-v. carc. caust. cham. Cocc. colch. Coloc. dig. Gels. grat. hyos. IGN. Lach. LYC. Merc. NAT-M. Nux-v. op. PH-AC. phos. plat. PULS. sep. STAPH. verat.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    मरीज - दोस्त से यह उम्मीद नहीं थी, उसने मेरे साथ चालाकी किया।


    निष्कर्ष

    हम निरंतर बढ़ते वैद्यकीय शोध और विकास के साथ होम्योपैथी की प्राचीन और सुगम चिकित्सा विधि में आगे बढ़ रहे हैं। इस नई सीरीज Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 6 के माध्यम से, हमने आपको मरीजों के आम संस्करण के होम्योपैथिक रुब्रिक्स को हिंदी में पेश करने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह सीरीज आपको इस प्राचीन चिकित्सा की गहराईयों तक पहुंचाकर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

    होम्योपैथी में रोग और रामबाण उपचारों के पीछे छुपे रहस्य को अन्वेषण करते हुए आप अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। हमारे इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप इसी तरह हमारे साथ आगे बढ़ते रहेंगे, और नए ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़ते रहेंगे।

    धन्यवाद, और फिर मिलते हैं अगले पोस्ट में!

    No comments:

    Featured Post

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

    नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

    ads
    Powered by Blogger.