Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 7

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 7 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के पार्ट 7 में हम पहले कई ऐसे रुब्रिक्स को देखेंगे जिन्हें मरीजों में आमतौर से देखा जाता है। इससे आपको इस उपचारपद्धति के बारे में अधिक समझने में मदद मिलेगी और आपको यह भी पता चलेगा कि हिंदी में इसका ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है।

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 7

    MIND - AILMENTS FROM - discords between - friends; one's

    Remedies: abies-c. ars. aur-m-n. GRAPH. hep. ign. lach. mag-m. merc. nat-m. nit-ac. nux-v. sulph. tax-br.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • आपस में बाद विवाद, झगड़े जो होते हैं, उससे बीमारी की शुरुआत होती है।


    MIND - AILMENTS FROM - domination

    Remedies: carc. coff. falco-pe. Foll. Staph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. Domination मरीज बोलेगा नहीं, लेकिन Domination Feel करेगा। बोलेगा कि मेरा बॉस बहुत Hard है।

    2. मरीज की मां - इसको अपने पापा से सिर्फ डर लगता है। मुझे कुछ करवाना भी होता है तो मैं बोलती हूं, पापा को बता दूंगी, तुम मेरी मदद नहीं करती हो। तब कुछ काम करती है। अन्यथा कुछ काम नहीं करती है।

    3. Domination - में मरीज के पिता बोले कि तुझे यह काम करना है तो मरीज (Domination Feel करने वाला) मजबूरी में करेगा। महसूस भी करेगा कि मेरे पिता कितने Hard हैं। काम का दबाव भी एक प्रकार का Domination है। कोई कहता नहीं है।


    MIND - AILMENTS FROM - egotism

    Remedies: Calc. Lach. Lyc. med. merc. Pall. Plat. sil. Sulph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. मरीज - अच्छा नहीं लगता है कि मैं डॉक्टर होकर के पब्लिक टॉयलेट में जाऊं। (मरीज पेशाब रोक कर रख रही है। लेकिन पब्लिक टॉयलेट में नहीं जा रही है। क्योंकि “डॉक्टर होकर मैं पब्लिक टॉयलेट में क्यों जाऊं? अच्छा नहीं लगता।")

    2. मरीज का पति - डॉक्टर साहब जब यह गुस्से में होती है, तब बोलती है कि, जब तक तुम लोग मुझसे माफी नहीं मांगोगे, तब तक मैं तुमसे बात नहीं करूंगी या घर से बाहर नहीं निकलुंगी। गुस्से में पड़ी रहेगी और सर दर्द शुरू हो जाएगा।

    3. मरीज (जो डॉक्टर है) - खुद एक डॉक्टर होकर मुझे दूसरे डॉक्टर से दवा लेनी पड़े, यह अच्छा नहीं लगता है। (Egotism के चलते मरीज जो खुद एक डॉक्टर है डॉक्टर के पास नहीं गया।) (MIND - INDEPENDENT)

    4. मरीज - पत्नी बोलती है की अगर खुद के बच्चे नहीं होंगे तो हमलोग बच्चे अडॉप्ट कर लेंगे. लेकिन मैं हमेशा उस का विरोधी हूं।
    डॉक्टर - क्यों?
    मरीज - मेरे रहते हुए किसी और का बच्चा अडॉप्ट नहीं कर सकता हूं।


    MIND - AILMENTS FROM - embarrassment

    Remedies: Ambr. Bar-c. bar-s. coloc. crot-c. dys. gels. Ign. kali-br. lac-h. loxo-recl. Nat-m. Op. ph-ac. plat. plut-n. puls. sep. staph. SULPH.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. शर्मिंदगी महसूस होना। किसी के सामने अपनी कमी देख कर के जो अनुभूति होती है उसको Embarrassment कहते हैं। अपने किसी कमी के चलते मरीज को अच्छा नहीं लगता है। अपने किसी बीमारी को लेकर मरीज को शर्मिंदगी का अनुभव या खराब का अनुभव हो।
    मरीज - किसी के सामने जाता हूं तो बुरा लगता है।

    2. Painful Consciousness. किसी के सामने अपने किसी कमी को लेकर Low Feel होना या शर्मिंदगी Feel होना।
    मरीज - जैसे बोलते बोलते लाल गिर जाता है। बहुत गंदा लगता है।

    3. मरीज - मैं कहीं भी जाता हूं तो मेरा ध्यान इधर ही रहता है, कि मेरा बाल कम है। मुझे बहुत बुरा लगता है‌। बाल गिरने से कैसा दिख रहा हूं। आप देख लीजिए कितना खराब लग रहा है‌।

    4. मरीज - कोई सोचे या ना सोचे, मुझे बहुत बुरा लगता है। देखने में खराब लगता है।

    5. मरीज - इस तकलीफ के चलते किसी के सामने जाने में भी अब शर्मिंदगी महसूस होती है। रिश्तेदारों के यहां, शादी विवाह में भी अब मैं नहीं जाता हूं। (DD MIND - HIDING - himself)

    6. पहले Ailment हुआ उसके बाद उस तकलीफ को लेकर शर्मिंदगी आती है।

    7. मरीज - बात करते-करते मेरे मुंह से लार गिर जाता है या मेरी पलकें झपकने लगती है। चाय पीते पीते, चाय शर्ट पर गिर जाती है तो बहुत बुरा लगता है। मुझे शर्मिंदगी का एहसास होता है।

    8. 15 साल की एक मरीज बोली - मैं इतनी बड़ी हो गई फिर भी बिस्तर पर पेशाब हो जाता है। यह मुझे अच्छा नहीं लगता।

    9. डॉक्टर - अगर यह तकलीफ बढ़ेगा तो इससे आपको दिक्कत क्या है।
    मरीज - कहीं भी जाती हूं तो देखने में अच्छा नहीं लगता है। बुरा लगता है।

    10. डॉक्टर - आपकी हाइट कम है तो इससे आपको दिक्कत क्या हो रही है?
    मरीज - अपने ही हाइट पर मुझे खुद शर्मिंदगी आती है। कोई कहे या ना कहे।

    11. मरीज - लोगों के सामने छिंकना अच्छा नहीं लगता है।

    12. मरीज - आप मेरे चेहरे पर ध्यान से देखिए। चेहरे पर काला-काला दाग हो गया है। देखने में अच्छा नहीं लगता है।

    13. मरीज - देखने में शर्मिंदगी महसूस होती है। लंगड़ा कर चलती हूं, तो शर्मिंदगी महसूस होती है।

    14. मरीज - (मायूसी भरे चेहरे से) डॉक्टर साहब मैं इतना दिन से दवा खा रहा हूं, पता नहीं क्यों ठीक नहीं हो रहा है!

    15. मरीज - स्वास्थ्य गिर गया है। इसको लेकर के बहुत ज्यादा चिंता होती है। मुझे खुद बुरा लगता है देख कर के, पहले कैसा था और अब कैसा हो गया हूं।

    16. मरीज - लोगों के बीच शर्मिंदगी लगती है।

    DD MIND - DELUSIONS - unpleasant (alum. am-c. bell. carbn-s. hep. phos.)
    मरीज - देखने में बुरा लगता है, अच्छा नहीं लगता है।

    17. Embarrassment - Self Painful Consciousness.
    DD MIND - HUMILIATED; feeling - कोई करता है।


    MIND - AILMENTS from - embarrassment - physical symptoms from

    Remedies: coloc. dys. Op. ph-ac. plat. sep. staph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • मरीज - जो Skin की तकलीफ है उसको लेकर शर्मिंदगी महसूस होती है।
    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 7

    MIND - AILMENTS FROM - excitement - emotional

    Remedies: acet-ac. Acon. agar. ambr. aml-ns. anac. apis Arg-n. Arn. ars. asaf. aster. Aur-m-n. Aur. bad. bamb-a. Bell. bry. calc-ar. calc-p. Calc. CAPS. Carc. castm. Caust. cham. cimic. cina Cist. Cob. Cocc. coch. cod. coff-t. COFF. COLL. coloc. Con. convo-s. cot. crat. croc. cupr. cypr. epiph. ferr. GELS. Glon. goss. hyos. ign. Kali-br. kali-c. Kali-p. kreos. lach. laur. lil-t. lyc. Lyss. mag-c. mang. med. mosch. nat-c. Nat-m. nit-ac. nux-m. Nux-v. op. Pall. petr. PH-AC. Phos. phys. plat. Psor. PULS. pyrog. sacch. samb. scut. Sep. sil. stann. STAPH. stram. sumb. symph. Tarent. TUB. Verat. vesp. zinc-val. Zinc.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    मरीज - तरह तरह के विचार आते हैं।
    डॉक्टर - (मरीज के बहन से पूछा) ऐसा कब से है?
    मरीज की बहन - इसको हर किसी से बहुत लगाव रहता था, सब किसी से घुलमिल कर रहती थी। लेकिन आजकल यह किसी से कोई बातचीत नहीं कर रही है। यह तकलीफ पहली बार मेरे भैया और भाभी का डिवोर्स हुआ तब से हुआ था।
    डॉक्टर - क्या हुआ था?
    मरीज की बहन - मेरे भैया की शादी के 6 महीने बाद ही डिवोर्स हो गया, भाभी से इसको बहुत लगाव हो गया था, उसके थोड़े ही दिन बाद हम लोग के पड़ोस में एक लड़की रहती थी उसका भी शादी होने के बाद डिवोर्स हो गया, फिर कुछ दिनों के बाद इसके सहेली का शादी हुआ और उसका भी डिवोर्स हो गया, तब से यह काफी डरी हुई रहती है। (DD MIND - AILMENTS FROM - fear) (DD Mind; divorce, separation, ailments from, agg.) इसके शादी के लिए भी मेरे मां पिताजी बहुत प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह शादी के लिए कहे जाने पर ना बोलती है। रात रात भर सोती नहीं है। हम लोग इसको बहुत समझाने की कोशिश करते हैं कि इसमें तुम्हारी कोई गलती नहीं है, तुम इसे अपने ऊपर मत लो फिर भी यह नहीं सुनती है।
    डॉक्टर - (मरीज से पूछा) तुम को किस तरह के विचार आते हैं?
    मरीज - भविष्य को लेकर विचार आते है मेरा क्या होगा!
    डॉक्टर - क्या विचार आता है?
    मरीज - सब जगह लोग ठुकरा देते हैं, सब जगह मैं दोनों पक्षों को समझौता कराने की बहुत कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. इसलिए मुझे शादी नहीं करना है।


    MIND - AILMENTS FROM - failure - literary, scientific failure

    Remedies: calc. ign. lyc. nux-v. puls. sulph.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. जो मरीज बहुत पढ़ा लिखा है, पर कई कारणों से उसको नौकरी नहीं मिल पाई। और वह निराश हो गया और कई बीमारी उसको पकड़ ली।

    2. मरीज - मैंने बहुत सारी पढ़ाई की, मेहनत किया, कंपटीशन की बहुत सारी तैयारियां की, पर कहीं सफलता नहीं मिली। अब कोई रुचि नहीं है। उम्र भी चली गई। अब कोई प्रयास भी नहीं करती। (DD MIND - AMBITION - loss of)


    MIND - AILMENTS from - fright or fear

    Remedies: ACON. act-sp. agar. anac. androc. Apis arg-met. Arg-n. arn. ars. Art-v. aur-m. Aur. Bell. bry. Bufo calc-sil. calc. camph. canth. carb-v. carbn-s. carc. CAUST. cham. cic. cimic. cina cocc. Coff. coloc. crot-h. Cupr. Gels. Glon. Graph. hep. Hyos. hyosin. Hyper. IGN. iod. Kali-br. kali-c. Kali-p. Lach. laur. LYC. lys. mag-c. merc. morph. nat-c. NAT-M. nicc-met. nit-ac. nux-m. Nux-v. OP. Petr. PH-AC. PHOS. Plat. psor. PULS. ran-b. Rhus-t. sabad. samb. sec. Sep. SIL. spong. stann. staph. Stram. sulph. tarent. VERAT. verb. vib. visc. zinc-phic. zinc.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    1. मरीज - 10 दिन पहले ही मेरा बहुत नजदीकी दोस्त, जिसको कई दिनों से बुखार आ रहा था। वह इलाज भी करवा रहा था। लेकिन अचानक से उसकी मृत्यु हो गई। तब से मुझे भी डर हो गया है।

    2. मरीज - इस तकलीफ को लेकर मुझे डर लग रहा है या चिंता हो रही है। इसलिए 3 महीने के अंदर मैंने कई डॉक्टर बदल दिए।

    • NOTE - डर जब Clear ना हो तो बड़ा Rubric.

    3. Fright - भयभीत हो जाना। हाथ पैर में कंपन होने लगना। घबराहट होने लगना। किसी किसी को पेशाब हो जाता है, डर के कारण। किसी को पसीना होने लगता है, डर के कारण। थोड़े समय के लिए होता है। Ex. जैसे ही मरीज के पिता का मृत्यु हुआ वह भयभीत हो गया। (वो भय को आप मरीज के चेहरे पर देख पाएंगे।)

    4. मरीज - थोड़ा भी Movement करता हूं तो चक्कर आता है। अब तो मुझे रोड पर, गाड़ी से या पैदल चलने में भी डर लग रहा है। (डर की वजह से रोड पर चलना ही बंद कर दिया है मरीज ने।)

    5. 2 दिन बुखार था तो कोई तकलीफ नहीं था। फिर चक्कर चालू हो गया तो भी कोई तकलीफ नहीं था। लेकिन जब मरीज को चक्कर और बढ़ गया तो उसे डर लगने लगा, तब डॉक्टर के पास आया।

    6. किसी घटना को लेकर मरीज डर गया और उस बात का डर अभी भी मरीज के मन में बना हुआ है।

    7. मरीज - एक डॉक्टर ने यह भी कहा कि बेल्स पाल्सी होने की संभावनाएं ज्यादा है, तब से मैं डर गई हूं।

    8. मरीज (जो हॉस्पिटल में एडमिट है) - यहां इतने मरीजों को देखकर मुझे डर लगता है।

    MIND - AILMENTS from - fright or fear - fear of the fright still remaining

    Remedies: Acon. bell. merc. nat-m. OP. Verat.

    Patient’s Common Version in Hindi -

    उदाहरण - एक बार जो डॉक्टर ने उसको इंजेक्शन दिया था, वह डर गया था। यह डर आज भी उसके मन में है। इसलिए आज वह डॉक्टर के पास नहीं आ रहा था। दादा ने उसे जबरदस्ती लाया।


    MIND - AILMENTS FROM - homesickness

    Remedies: Aur. CAPS. carc. Clem. eup-pur. hell. Ign. mag-m. op. PH-AC. senec.

    Read More: The Beginner's Guide to Homesickness Symptoms

    Patient’s Common Version in Hindi -

    • Home के अभाव में कोई व्यक्ति बीमार पड़ जाता है उसे A/F Homesick.

    उदाहरण -
    मरीज - जब से मैं इस शहर में आया हूं तब से मैं बीमार पड़ गया हूं।
    डॉक्टर - क्यों?
    मरीज - क्योंकि घर पर मुझे अच्छा लगता था। माता पिता साथ में थे। क्योंकि घर जैसा माहौल कहीं नहीं मिलता है ना!


    Conclusion

    हम निरंतर बढ़ते वैद्यकीय शोध और विकास के साथ होम्योपैथी की प्राचीन और सुगम चिकित्सा विधि में आगे बढ़ रहे हैं। इस नई सीरीज Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 7 के माध्यम से, हमने आपको मरीजों के आम संस्करण के होम्योपैथिक रुब्रिक्स को हिंदी में पेश करने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह सीरीज आपको इस प्राचीन चिकित्सा की गहराईयों तक पहुंचाकर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

    होम्योपैथी में रोग और रामबाण उपचारों के पीछे छुपे रहस्य को अन्वेषण करते हुए आप अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। हमारे इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप इसी तरह हमारे साथ आगे बढ़ते रहेंगे, और नए ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़ते रहेंगे।

    धन्यवाद, और फिर मिलते हैं अगले पोस्ट में!


    No comments:

    Featured Post

    Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

    नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

    ads
    Powered by Blogger.