Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 11

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 11 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के पार्ट 11 में हम पहले कई ऐसे रुब्रिक्स को देखेंगे जिन्हें मरीजों में आमतौर से देखा जाता है। इससे आपको इस उपचारपद्धति के बारे में अधिक समझने में मदद मिलेगी और आपको यह भी पता चलेगा कि हिंदी में इसका ज्ञान कितना महत्वपूर्ण है।
Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 11

MIND - ANGER - beside oneself; being

Remedies: ACON. anh. cupr-act. hyos. kali-ar. kali-c. lac-leo. lyc. melal-alt. merc. nit-ac. NUX-V. ph-ac. phos. Puls. sol-ni. tarax. Verat.

दोस्तों अगर मरीज को बहुत गुस्सा आता है। अपने आप को कंट्रोल नहीं कर पाता। छोटी मोटी बातों पर झगड़ा झंझट कर लेता हो। मरीज को ध्यान ही नहीं रहता है कि "मैं क्या बोल रहा हूं, क्या कर रहा हूं।" तो यह MIND - ANGER - beside oneself; being रुब्रिक का चुनाव कर सकते हैं।

Patient’s Common Version in Hindi -

1. मरीज - मैं गुस्से में कुछ भी बोल देती हूं। घर के लोग बोलते हैं कि तुम गुस्से में कुछ भी बोल देती हो।

2. मरीज - मैं गुस्से में अपने आपे में नहीं रहती। (मरीज गुस्से में क्या बोलती है उसको ही नहीं पता चलता।)

3. मरीज गुस्से में अपने आप से बाहर हो जाता है।

MIND - MIND - ANGER - consoled; when

Remedies: ars. cham. ferr. Hell. ign. Nat-m. nux-v. sabal sep. sil.

  • सांत्वना दिया जाता है तब गुस्सा।

  • किसी Achievement या सफलता पर जब उसे कोई सांत्वना देता है, जब मरीज को पूरी सफलता नहीं मिलती है। जैसे कोई फर्स्ट डिवीजन के लिए मेहनत कर रहा है। फर्स्ट डिवीजन नहीं मिला, सेकंड या थर्ड मिला। तब मरीज को कोई समझाता है कि टेंशन मत लो थोड़ी मेहनत और करो, फर्स्ट आ जाएगा। उस वक्त मरीज गुस्सा करता है।


MIND - ANGER - contradiction; from

Remedies: aesc. aloe am-c. Anac. ars. aur-ar. AUR. bros-gau. Bry. cact. calc-p. cassia-s. cocc. crot-c. dendr-pol. falco-pe. ferr-ar. FERR. granit-m. grat. ham. helon. hura IGN. ignis-alc. lac-h. lac-leo. LYC. med. merc. nat-ar. nat-c. nat-sil. Nicc. nit-ac. Nux-v. olnd. op. petr. pitu-a. prot. ros-d. SEP. Sil. stram. tab. tarent. Thuj. til. tub. Verat.


Patient’s Common Version in Hindi -

1. डॉक्टर - आपका आम तौर पर स्वभाव कैसा रहता है? ऑफिस में काम करते वक्त, घर में पत्नी या पति के साथ, बच्चों के साथ, दोस्त यारों के साथ, अपने एम्पलाई के साथ?
मरीज - डॉक्टर साहब वैसे तो मैं बहुत शांत रहता हूं। लेकिन मैंने कुछ बोल दिया और सामने वाले ने नहीं सुना तो मैं भड़क जाता हूं।

2. मरीज का बेटा - पिताजी के बातों का अगर हम लोग विरोध करते हैं तो तुरंत क्रोधित हो जाते हैं।

3. डॉक्टर - किस बात पर गुस्सा आता है?
मरीज की मां - जब इसकी बात नहीं मानते हैं तब।

4. डॉक्टर - किस बात से गुस्सा आती है?
मरीज - जब मेरी कोई बात ना माने या ना सुने तो।

5. कोई मरीज का बात काटता है तो मरीज को गुस्सा आता है।


MIND - ANGER - conversation; from

Remedies: chir-fl. puls. tarent.


Patient’s Common Version in Hindi -

  • मरीज की मां - जब हम लोग इस विषय में बात करते हैं तो यह गुस्सा करती है।


MIND - ANGER - interruption; from

Remedies: androc. cench. Cham. cocc. germ-met. granit-m. graph. Hell. ignis-alc. kola lac-cp. lac-h. marb-w. Nux-v. positr.

Patient’s Common Version in Hindi -

  • Interruption - रुकावट।

1. कोई भी Activity जारी है। और जारी में रुकावट डालता है। 
उदाहरण - कोई सोया है या कोई काम काम में मग्न है और उसमें Disturbance आया।

2. जब मरीज खेल रहा होता है। किसी चीज का मजा ले रहा होता है या मरीज को किसी चीज में मजा आ रहा है। मतलब Activity चालू है और उस चालू में थोड़े समय के लिए रुकावट आए। जैसे हम खेल रहे हैं बीच में पानी के लिए 1 मिनट का ब्रेक आ जाए। हम बोलेंगे कि खेल में मजा आ रहा था, यह क्या सिस्टम है कि रोज पानी के लिए ब्रेक लेते हैं।
उनको मालूम है कि सिर्फ 1 मिनट का ब्रेक है। 1 मिनट ही जाएगा फिर भी गुस्सा आता है।

3. Activity जो चल रहा है उसमें थोड़े समय के लिए Interrupt होना।
जैसे - टेलीविजन चल रहा है, उसके बीच में एडवर्टाइज आ गया।
उदाहरण - हम टेलीविजन देख रहे हैं, बीच में प्रचार आ गया तो हमें गुस्सा आता है कि “अरे प्रचार आ गया।”

4. मरीज हमसे बात कर रहा है तो मरीज की पत्नी कुछ बोलती है। यह गुस्से से बोलेगा कि “आप ही बोलो। मुझे बोलने मत दो” या आंख दिखाते हैं।

DD MIND - DELUSIONS - hindered; he is
पढ़ाई में रुकावट जैसे मरीज पढ़ाई कर रहा है, घरवाले कुछ काम बोल करने को दिए या छोटा भाई बुक को इधर-उधर करने लगा।
मरीज - जब मैं पढ़ाई करता हूं तो बीच में सिर दर्द चालू हो जाता है। काम के Flow में रुकावट आ जाती है। जहां से आगे का Flow बंद हो जाता है, उसको MIND - DELUSIONS - hindered; he is बोलते हैं।

5. मरीज - ठंडी और सर दर्द की वजह से मैं चल नहीं पा रहा हूं।

6. मरीज - डॉक्टर साहब मैं बैठ कर उठ नहीं पाता हूं। उठने के लिए बहुत दबाव देकर उठना पड़ता है।


Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 11


MIND - ANGER - Kill, Desire to

Patient’s Common Version in Hindi -

  • गुस्से में ऐसा लगता है कि खत्म कर डालूं।
  • मरीज - ऐसी कोई दवा दीजिए कि जड़ मूल से खत्म हो जाए। मुझे बहुत गुस्सा आता है।

MIND - ANGER - love; from disappointed

Remedies: hyos. Lach. nat-m.

  • मरीज को सामने वाले से (जिससे मरीज प्यार करता है, जैसे पत्नी, गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड इत्यादि) प्यार की अपेक्षा रहती है। जब मरीज को उनसे प्यार नहीं मिलता है तब मरीज को गुस्सा आता है।

Patient’s Common Version in Hindi -

मरीज - उनसे प्यार की अपेक्षा होती है। जब प्यार नहीं देते हैं तो गुस्सा आता है।

MIND - ANGER - pains - about

Remedies: androc. ars. canth. Cham. Coloc. merc. nux-v. op. staph.

Patient’s Common Version in Hindi -

1. About - चारों तरफ है या उसके आसपास। उसके Relation में।
Pain - दर्द।
दर्द के Related कोई भी तकलीफ है उसको लेकर गुस्सा आता है। दर्द के इर्द-गिर्द। दर्द को लेकर होने वाले कोई भी Activity.
मरीज - दर्द के वजह से काम नहीं हो पा रहा है तो गुस्सा आता है।

2. Pain‌ से Related कोई भी Activity (चारों तरफ), काम (movement) करना । सब तरफ उसको तकलीफ हो रही है। इसलिए उसको गुस्सा आ रहा है।
मरीज - मुझे काम तो करना है पर काम तो होता नहीं है। इसलिए मुझे गुस्सा आता है।

3. मरीज - सर्दी बार-बार होता है तो गुस्सा आता है।

4. डॉक्टर - दर्द के समय में स्वभाव में क्या बदलाव आता है?
मरीज - दर्द के समय मुझे बहुत गुस्सा आता है। सब पर गुस्सा आता है।

5. मरीज - जब दर्द होता है तो किसी और के ऊपर भी गुस्सा आता है। अपने आप पर गुस्सा आता है।

मरीज - सिर दर्द पर ही गुस्सा आता है।

6. मरीज - एक तो मुझे सर दर्द होता है और दूसरा पढ़ाई नहीं हो पा रहा है। और तीसरा दूसरों का नंबर मुझसे अच्छा रहा है।
(Pains - एक से ज्यादा दर्द। इन सब बातों से गुस्सा आता है। एक तो पढ़ाई नहीं हो रही है, पापा काम करने को बोल रहे हैं। Pains About - दर्द के इर्द-गिर्द। जब पढ़ाई नहीं हो रही या किसी भी मामले में गुस्सा बढ़ जाता है।)

7. जब मरीज को दर्द होता है तो दर्द में गुस्सा आता है।

MIND - ANGER - paralysis from anger

Remedies: NAT-M. Nux-v.
  • गुस्सा होने के बाद पैरालिसिस हो गया।

Patient’s Common Version in Hindi -

मरीज - गुस्से से कुछ काम ही नहीं होता है।

MIND - ANGER - reproaches, from

Remedies: cadm-s. croc. Ign.

Patient’s Common Version in Hindi -

  • जब मरीज को कोई झूठ मुठ का आरोप लगाता है, तब मरीज को गुस्सा आता है।

Conclusion

हम निरंतर बढ़ते वैद्यकीय शोध और विकास के साथ होम्योपैथी की प्राचीन और सुगम चिकित्सा विधि में आगे बढ़ रहे हैं। इस नई सीरीज Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 11 के माध्यम से, हमने आपको मरीजों के आम संस्करण के होम्योपैथिक रुब्रिक्स को हिंदी में पेश करने का प्रयास किया है। हम आशा करते हैं कि यह सीरीज आपको इस प्राचीन चिकित्सा की गहराईयों तक पहुंचाकर आपके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

होम्योपैथी में रोग और रामबाण उपचारों के पीछे छुपे रहस्य को अन्वेषण करते हुए आप अपने परिवार और समुदाय के स्वास्थ्य को समृद्ध कर सकते हैं। हमारे इस सफल प्रयास के लिए धन्यवाद। आशा है कि आप इसी तरह हमारे साथ आगे बढ़ते रहेंगे, और नए ब्लॉग पोस्ट के साथ जुड़ते रहेंगे।

धन्यवाद, और फिर मिलते हैं अगले पोस्ट में!

Read More:


No comments:

Featured Post

Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22

नमस्कार दोस्तों! हमारे इस नए ब्लॉग पोस्ट Patient's common version of Homeopathic rubric in Hindi - 22 में आपका स्वागत है! इसी सीरीज के प...

Powered by Blogger.